धार जिला के आहू में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन व अमृत उत्सव और गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, तिरला/धार (मप्र), NIT; ​
धार जिला के आहू में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन व अमृत उत्सव और गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Timesधार जिला के आहू में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन और अमृत उत्सव और गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ए.एस.एम. प्रियंका डोडवे ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजनी गहलोत, तारा पाटीदार , शोभा गहलोत और आशा, कार्यकर्ता रीना चौहान, सुनीता परमार और अन्य महिलाएं उपस्थित हुईं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजनी गहलोत ने स्तनपान कराने की विधि को विस्तार से समझाया और स्तनपान के फायदे वह शिशु को जन्म के तुरंत बाद से लेकर दो वर्ष तक स्तनपान कराने की जानकारी दी। मां का दूध बल, बुद्धि और बच्चों को मजबूत बनाने में सहायक है। इसी प्रकार आशा गहलोत ने भी कहा कि मां का दूध गुणकारी है, शहद, घुट्टी, डिब्बा दूध सब बेकार है स्तनपान ही बेहतर है। मंगल दिवस,अमृत उत्सव व गोद भराई कार्यक्रम में 2 महिलाओं की गोद भराई करवाई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.