शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण राहगीर व स्कूली बच्चे कीचड में से गुजरने को मजबूर | New India Times

हाशिम अंसारी, हरगांव/सीतापुर (यूपी), NIT; 

शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण राहगीर व स्कूली बच्चे कीचड में से गुजरने को मजबूर | New India Times​विकास खण्ड हरगांव की ग्राम पिपराघूरी रिक्खी पुरवा के नौनिहालो को कीचड़ से गुजर कर स्कूल जाना पड़ता है जिस तरफ ध्यान देना वाला कोई नहीं है।

    उक्त ग्राम से हरगांव आने के रास्ते में कीचड़ होने के कारण नौनिहालों को विद्यालय कीचड़ में होकर जाना पड रहा है। अगर कीचड़ में कहीं पैर फिसल जाये तो कपडे व बैग वगैरह खराब हो जाता है। छोटे छोटे बच्चों को स्कूल जाने में इन दिनों बहुत ही दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है लेकिन कोई भी जिम्मेदार इन सड़कों की सुध लेने वाला नही है। 

यह वह रास्ता है जो केवल 400 मीटर की कहानी वायां करता है जिस पर से बक्सोहिया, रिक्खीपुरवा ,टोडरापुर, पिपराघूरी के आम जन व बच्चों के स्कूल जाने के लिये हरगांव का मात्र एक ही रास्ता है जिसमें केवल खड़ंजा ही लग जाये तो बेहतर होगा जिससे आम नागरिकों के निकलने के साथ साथ बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा हो सकती है। 

 दतेली मार्ग से बक्सोहिया रोड पर कैथाभारी के मोड से 400 मीटर की दूरी पर खंडजा नही लगा है जिसके चलते आज कल बरसात के दिनों में बहुत ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में होती है। यही रोड आगे चलकर टोडरपुर की ओर चला जाता है जहाँ पर वर्तमान में नाला बहुत ही कहर बरपा रहा है। इस नाले पर जो पुलिया बनी है वह टूटने की कगार पर है। इन दिनों उस पर निकलने तक का रास्ता नही बचा है। 

कई बार जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों को खबर के माध्यम से अवगत भी कराया गया परन्तु इन जिम्मेदार माननीयों ने इस ओर सकारात्मक कदम उठाना मुनासिब नहीं समझा।

     इस खबर के माध्यम से क्षेत्रवासी अपने जिम्मेदार जनप्रिय विधायक से सकारात्मक कदम उठा कर तत्काल लगभग 400 चार मीटर अवशेष खडन्जा लगवाने की मांग करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article