सुअर पालकों पर नगर पालिका की नोटिस का नहीं हुआ कोई असर, शहर में आवारा घूम रहे हैं सुअर | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​सुअर पालकों पर नगर पालिका की नोटिस का नहीं हुआ कोई असर, शहर में आवारा घूम रहे हैं सुअर | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी में नगरपालिका की नोटिस का कोई असर नहीं पड़ा है। नगर में शुक्लापुर चौराहे से लेकर हर जगह छुटटा सुअर घूम रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसारमोहम्मदी में 4 दिन पूर्व नगर पालिका परिषद में उप जिलाधिकारी ,पुलिस उपाधीक्षक ,नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा एक बैठक की गई थी  जिसमें त्योहारों को देखते हुए आवारा धूम रहे इन जानवरों को बाडों मे बंद रखने के निर्देश दिए गए थे तथा मालिकों को नोटिस भी दी गई थी लेकिन ढाक के तीन पात वाली कहावत पूरी तरह से सच साबित होती दिख रही है। नगर पालिका परिषद इस गंभीर विषय पर कतई गंभीर नहीं दिखाई नहीं पड़ती है इसलिए लगातार समाज के बुद्धिजीवियों ,पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं द्वारा लगातार इन पशुओं को आवारा न घूमने के लिए कोई ठोस निर्णय लेने का सुझाव और शिकायत अधिकारियों को दी जाती रही है लेकिन इन पशुओं के मालिकों के आगे नत्मस्तक होता हुआ नगर पालिका और अधिकारी दिखाई पड़ते हैं। ऐसी कौन सी वजह है जो इन मालिकों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article