बहराइच द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में 1464 मामलों का हुआ निस्तारण | New India Times

फ़राज़ अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​बहराइच द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में 1464 मामलों का हुआ निस्तारण | New India Times
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच की अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर, बहराइच में द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत एवं इसी क्रम में 06 फरवरी से 10 फरवरी 2017 तक न्यायालय समय के पश्चात 02 घण्टे प्रतिदिन के निस्तारित वादों को सम्मिलित करते हुए कुल 1,464 वादों/मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।​
बहराइच द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में 1464 मामलों का हुआ निस्तारण | New India Timesउक्त निस्तारित वादों/प्रकरणों में शमनीय आपराधिक वाद/अन्तिम आख्या के 982 वाद, निगोशियेबुल इन्स्ट्रोमेन्ट एक्ट की धारा 138 के 01 वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं के 12 वाद, पारिवारिक/वैवाहिक विवाद के 42 वाद, विद्युत एक्ट के 10 वाद, अन्य दीवानी के 43 वाद, अन्य प्रकृति के 19 वाद, प्रीलिटिगेशन बैंक वसूली के 355 मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।

यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सी.डि.) श्रीमती अर्चना रानी ने बताया कि उक्त निस्तारित वादों एवं प्री-लिटिगेशन बैंक वसूली के सेटेलमेण्ट की कुल धनराशि रूपये 3,09,84,779=21 (तीन करोड़ नौ लाख चैरासी हजार सात सौ उन्नासी तथा 21 पैसे) है। श्रीमती रानी ने बताया कि द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत की मुख्य विशेषता यह रही कि माननीय जनपद न्यायाधीश महोदया, बहराइच द्वारा स्वयं अपना न्यायालय लगाकर सिविल अपील 01 एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं 04 का निस्तारण भी किया गया। इसी प्रकार इलाहाबाद यू.पी. ग्रामीण बैंक भिनगा जो कि जनपद बहराइच सिविल कोर्ट के क्षेत्राधिकार में आती है से सम्बन्धित बैंक वसूली के सर्वाधिक 180 मामलों का निस्तारण प्री-लिटिगेशन स्तर पर नामित पीठासीन अधिकारी द्वारा किया गया जिसकी सेटेलमेण्ट धनराशि रूपये 1,24,13,810=00 है।
इसी क्रम में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, बहराइच के 90 मामले सेटेलमेण्ट की धनराशि रू. 78,42,771=21, भारतीय स्टेट बैंक के 23 मामले सेटेलमेण्ट की धनराशि रू. 15,90,799=00, इलाहाबाद बैंक, बहराइच के 14 मामले सेटेलमेण्ट की धनराशि रू. 12,63,000=00, यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया, बहराइच के 13 मामले सेटेलमेण्ट की धनराशि रू. 6,64,000=00, बैंक आॅफ बड़ौदा, बहराइच के 11 मामले सेटेलमेण्ट की धनराशि रू. 6,21,610=00, इंडसईड बैंक लि. के 06 मामले सेटेलमेण्ट की धनराशि 49,852=00, सेण्ट्रल बैंक आॅफ इण्डिया, बहराइच के 05 मामले सेटेलमेण्ट की धनराशि रू. 4,59,228=00, पंजाब नेशनल बैंक, बहराइच द्वारा 04 मामले सेटेलमेण्ट की धनराशि रू. 32,000=00 तथा ओरियण्टल बैंक आफ कामर्स के 02 मामले सेटेलमेण्ट की धनराशि रू. 1,40,000=00, बैंक आफ इण्डिया, बहराइच के 01 मामले सेटेलमेण्ट की धनराशि रू. 6,60,000=00 है। उन्होंने बताया कि द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में समस्त पीठासीन अधिकारियों, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से सराहनीय योगदान दिया गया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.