अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT;
अमन की नगरी झांसी में मिनर्वा पुलिस चौकी के सामने बने ग़ुलाम गौस खाँ पार्क की बाउंड्री को कुछ अराजतक तत्त्वों ने जान भुझकर तोड़ दिया है। झाँसी के उस ऐतिहासिक चौराहे की बाउंड्री को क्षतिग्रस्त किया गया है जो कि झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के मुख्य तोपची के नाम पर है और झाँसी में इस पार्क को ग़ुलाम गौस खाँ के नाम से जाना जाता है।
उक्त चौराहे के पूर्व में निर्माण किया गया था जो झाँसी के किले के समीप मिनर्वा पुलिस चौकी के बिल्कुल सामने बना हुआ है जो कि झाँसी अमन की नगरी में अपनी एक पहचान बनाए हुए है लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने जान भुझकर झाँसी के इस ग़ुलाम गौस खाँ की प्रतिमा एवं साइड में लगे पिलरों को तोड़ दिया है जजबकि झाँसी के इस चौराहे का निर्माण कार्य झाँसी नगर निगम के सहियोग से किया गया था। इसकी सूचना ग़ुलाम गौस खाँ यूथ ब्रिगेड की रिज़वान राइन प्रदेश अध्यक्ष ने तत्काल झाँसी पुलिस को मौखिक एवं लिखित रूप से दी। इस दौरान वहां हसीन सहाब एवं समस्त ग़ुलाम गौस खाँ के सभी पदाधीन अधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने श्रीमान झाँसी एसएसपी जी को लिखित रूप से एवं मौखिक रूप से पूरी घटना की जानकारी दी एवं न्याय की गुहार लगाई है। झाँसी एसएसपी ने निष्पक्ष कार्यवाही करने का ग़ुलाम गौस खाँ के सभी पदाधिकारियों एवं उनके साहियोगियों को आश्वासन दिया है। एसएसपी ने कहा है कि जिसने भी ग़ुलाम गौस खाँ की पार्क को क्षतिग्रस्त किया है वो जल्द ही झाँसी पुलिस की गिरफ़्त होंगे और उन पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
