Edited by Maqsood Ali, मुंबई, NIT;
एसटी महामंडल के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य परिवहन मंत्री और महामंडल के अध्यक्ष दिवाकर रावते ने एसटी कर्मचरियों के वेतन में दोगुना बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है। रावते ने मीडिया को बताया कि आज तक की यह सबसे अधिक बढ़ोत्तरी है। यह बढ़ोत्तरी केन्द्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के आधार पर की गई है। साल 2012 से 2016 के दौरान 1240 करोड़ का करार किया गया था लेकिन 2016 से 2020 के दौरान 4849 करोड़ करार करने का निर्णय किया गया है जो कि एसटी महामंडल और राज्य सराकर के बीच अब तक का यह सबसे बड़ा करार है। रावते ने बताया कि इस वेतन बढ़ोत्तरी के लिए किए गए करार में 47 से 50 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके लिए महामंडल ने 176 करोड़ रूपए का अतिरिक्त भार स्वीकार किया है। एसटी महामंडल से निवृत कर्मचारियों का सुविधा पास दो महीने की अपेक्षा छह महीने के लिए कर दिया गया है। कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए सावित्रीबाई ज्योतीबा फुले छात्रवृत्ति योजना के तहत हर महीने 750 रूपए दिया जाएगा इसके लिए 22 से 23 करोड़ खर्च किया जाएगा। रावते ने कहा कि कर्मचारियों को 7 जून तक नए करार को मान्य करना होगा। जो कर्मचारी करार नहीं मान्य मानेंगे वो इस्तीफा दे सकते हैं।
