पति ही निकला पत्नी का कातिल, गोराघाट पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश | New India Times

संदीप शुक्ला/पवन परूथी, दतिया (मप्र), NIT; ​पति ही निकला पत्नी का कातिल, गोराघाट पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश | New India Timesभावना रावत नामक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। भावना के पति हरकिशन रावत ने ही रस्सी से गला घोंटकर की थी अपनी पत्नी की हत्या की थी। मृतका अपने चाचा के नाम आठ बीघा जमीन न कर दे इसीलिए पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार गोराघाट थाना पुलिस ने खजूरी रोड से आरोपी पति रामकिशन रावत को गिरफ्तार कर एक साल पुराने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया। इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में एसडीओपी बडोनी किशनबाबू उपाध्याय एवं गोराघाट थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपरोक्त मामले का खुलासा किया। पत्रकार वार्ता के दौरान एसडीओपी किशनबाबू उपाध्याय एवं गोराघाट थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत भी रहे मौजूद। उपरोक्त अंधे कत्ल का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपए इनाम देने की बात कहीं गई।
अंधे कत्ल का खुलासा करने में एसडीओपी किशन बाबू उपाध्याय, गोराघाट थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह, एएसआई राजकुमार सिंह, रामचित्र सिंह, एएसआई रामकुमार कटारे, राजकिशोर तिवारी, शिवकुमार, भरत, इन्द्ल, रमन, पुष्पेन्द्र, ईश्वर, जितेन्द्र एवं अंकित की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.