अवैध हथियारों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, बडी संख्या अवैध हथियार बरामद | New India Times

अविनाश द्विवेदी/पुष्पेंद्र त्यागी,भिंड (मप्र), NIT; ​अवैध हथियारों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, बडी संख्या अवैध हथियार बरामद | New India Timesपुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्फारेस आर जे के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुर करन सिंह के मार्गदर्शन में इनामी फरार अपराधियों , वाहन चोर , मादक पदार्थों एवं अवैध हथियार तस्करों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना अमायन पुलिस को अवैध हथियार तस्कर 315 बोर बंदूक , 4 अधिया 315 बोर , 10 कट्ठे 315 बोर तथा 5 जिंदा राउंड कीमत ₹75600 सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 28.5.18 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अंधियारी चौराहे पर खड़ा है जो काला पेंट तथा सफेद शर्ट पहने है, वह हाथ में एक सफेद बोरी लिए हुए है, उस बोरी में अवैध हथियार रखे हैं। उक्त मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अमायन, उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह भदोरिया, सहायक उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह की टीम का सहयोग लेकर मुखबिर की सूचना की तफ्तीश करने हेतु रवाना होने के निर्देश दिए गए। पुलिस बल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचा तथा अंधियारी चौराहे के पास मुखबिर के बताए अनुसार हुलिए का व्यक्ति खड़ा हुआ दिखा जिसकी तरफ पकड़ने के लिए भागे तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस बल की मदद से घेरकर पकड़ लिया गया तथा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कम्मोद सिंह पुत्र रूप सिंह भदोरिया उम्र 55 साल निवासी ग्राम मोरा थाना पावई जिला भिंड बताया , जिसकी तलाशी लेने पर सफेद बोरी में एक 315 बोर की बंदूक , 4 अधिया 315 बोर, 10 कट्टे 315 बोर तथा 5 जिन्दा कारतूस 315 बोर कीमत ₹75600 के मिले, जिन्हें विधिवत जप्त करते हुए आरोपी का कृत्य धारा 25(1-B) (A) , 3 , 5 , 26 , 27 आयुध अधिनियम 1959 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में संलिप्त अपराधियों के संबंध में पूछताछ जारी है।

उपरोक्त कार्रवाई में उनि यतेंद्र सिंह भदोरिया थाना प्रभारी अमायन, सहायक उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह, प्र0आर0 804 मेहताब सिंह, प्र0आर0748 रणधीर सिंह, आर0 223 योगेश कुमार ,आर0 चालक 222 शिवकुमार , आर0 754 नरवीर राणा , आर0 315 सतेंद्र यादव , आर0 270 भगवती प्रसाद , आर0 1136 अवधेश सिंह चौहान , आर0 899 राजवीर कुशवाह का विशेष योगदान रहा। जिसमें पुलिस अधीक्षक भिंड द्वारा बधाई देते हुए उपरोक्त कर्मचारियों को प्रस्तुत करने की घोषणा की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.