जनजागृति संस्था एवं पुलिस विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 98 गाड़ी चालकों का हुआ नेत्र परिक्षण | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​जनजागृति संस्था एवं पुलिस विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 98 गाड़ी चालकों का हुआ नेत्र परिक्षण | New India Timesजिला पुलिस विभाग बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में यातायात सप्ताह के अंतर्गत 29 अप्रैल रविवार को लालबाग रोड स्थित डाॅक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल में 98 गाड़ी चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। 

इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार , विशेष अतिथि के रूप में संस्था संरक्षक रामधारी मित्तल, संस्था के अध्यक्ष महेंद्र जैन , सूबेदार हेमन्त पाटीदार प्रभारी थाना यातायात , जनजाग्रति संस्था के कार्यकरिणी सदस्य नंदकिशोर जांगडे ,डाक्टर फौज़िया फरहाना सोडावाला , सुखलाल महाजन , शोभा चौधरी , राजेश भगत , आशा दलाल , सरिता भगत के साथ साथ नेत्र विभाग के जाँचकर्ता एम एल बरार , आर एस खोकोपुरिया ,स्टाफ नर्स नीलम काले सहित अन्य पुलिस अधिकारी , लोडिंग मिनी एसोसिएशन (गुलमोहर मार्किट) बुरहानपुर के अध्यक्ष नईम खान पिता अब्दुल्ला खान के साथ साथ बड़ी संख्या में चालकगण अपने नेत्र परीक्षण करवाने के लिए उपस्थित थे l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार ने कहा कि प्रत्येक गाड़ी चालक चाहे वह किसी भी प्रकार की गाड़ी चलता हो अपने आँखों की जाँच कम से कम छः माह या 1 साल में अवश्य रूप से इसलिए करवाना चाहिए जिससे की वह स्वयं भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रख सके व दूसरों की भी सुरक्षा कर सके। “आँखें हैं तो जहान है, नहीं तो दुनिया वीरान है”, इस बात को हम सभी को समझना होगा और इस बात को जन जन तक भी पहुंचना होगा कि नेत्रों की जांच हमेशा सतत करवाना हम सभी के लिए उचित होगा l आपने कहा कि जनजागृति संस्था जिस प्रकार से समाज कल्याण के व जनहित के कार्यो में सतत क्रियान्वित रहकर जो भलाई का कार्य कर प्रशासन को सहयोग प्रदान कर रही है इस हेतु संस्था के सभी सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं। आपने आये हुए सभी चालकों से निवेदन किया की मानव जीवन बार बार नही मिलता है आपके द्वारा नेत्र दान की घोषणा करने से आपके मरणोपरांत किसी अंध व्यक्ति की दुनिया में उजाला हो सकता है, एसा पुनीत कार्य हम सभी को करना चाहिए l उक्त अवसर पर लोडिंग मिनी एसोसिएशन गुलमोहर मार्किट बुरहानपुर के अध्यक्ष नईम खान पिता अब्दुल्ला खान ने नेत्र दान की घोषणा की और कहा की जीवन में इससे बढ़कर और कोई पुण्य कार्य नहीं है l 98 चालकों के नेत्र परिक्षण करने में नेत्र परिक्षण कर्ता एम एल बरार एवं आर एस खोकोपुरिया का सहयोग सराहनीय रहा l कार्यक्रम का संचालन सूबेदार हेमन्त पाटीदार प्रभारी थाना यातायात बुरहानपुर द्वारा किया गया एवं आभार जनजागृति संस्था के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article