अविनाश द्विवेदी/इम्तियाज़ चिश्ती, दमोह (मप्र), NIT;
सिध्द क्षेत्र के बांदकपुर ग्राम में ONGC की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन बांदकपुर के प्रइमरी स्कूल मे किया गया जिसमें बांदकपुर सहित आसपास के 310 ग्रामीणों के लोगों ने अपने आंख का परिक्षण करवाया। ईलाज के बाद मरीजों को नजर के हिसाब से चश्मे, ड्रॉप दवाइयां आदि वितरित की गई। मरीजों का ईलाज करने दमोह जिला अस्पताल से प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ राकेश राय और बांदकपुर हॉस्पिटल में पदस्थ डॉ रंजीता गागरा की पूरी टीम ने मरीजों का इलाज किया। मुख्य अतिथि के रूप में बड़ोदरा गुजरात से आये जनरल मैनेजर वी वी आर के प्रसाद दमोह ONGC प्रभारी एस भास्करन, पत्रकार इम्तिताज़ चिश्ती, तेजबाल के, शंकर गौतम सहित अनेक स्थानीय जन प्रतिनिधि की उपस्तिथि रही।
ONGC के जनरल मैनेजर वी वी के आर प्रसाद ने NIT संवाददाता को बताया की हमारी कंपनी के द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश सहित दमोह जिले में भू सर्वेक्षण आयल और गैस खोजने का सर्वे कार्य किया जा रहा है, इसके साथ ही हम समाज सेवा का कार्य भी कर रहे हैं जिसमें हमने दमोह जिले में लगभग 13 लाख रुपए की लागत से दमोह जिले के स्कूलों में फर्नीचर, वाटर कूलर, सोलर लाइट, नेत्र कैंप आदि का आयोजन करवाया है और बांदकपुर प्राइमरी विद्यालय के लिए अभी बीते कुछ माह पूर्व हमारी संस्था की ओर से 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई जिससे विद्यालय में 2 कमरों का निर्माण हो चुका है। इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजन भैयन चौबे ,गुड्डा शुक्ला, , शेलू,नामदेव, हीरा सिंह ठाकुर मासाब, शुभम यादव ,सुभाष दुबे ,देवेंद्र ठाकुर, गोविंद नायक, राहुल जैन की उपस्थिति रही साथ ही ओएनजीसी कंपनी के अनेक अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
