स्कूल चलो अभियान के तहत बबीना बाज़ार में निकाली गयी रैली | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; 

स्कूल चलो अभियान के तहत बबीना बाज़ार में निकाली गयी रैली | New India Times​खण्ड विकास अधिकारी राधेश्याम वर्मा के निर्देशन व खण्ड शिक्षाधिकारी ब्रम्हनारायण श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के तहत बबीना बाज़ार में रैली निकाली गयी। इसमें तख्तियों व बैनर के माध्यम से शिक्षादीप जलाने का आह्वान किया गया। बच्चों ने नारे लगाकर स्कूल चलो अभियान के तहत हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। ​
स्कूल चलो अभियान के तहत बबीना बाज़ार में निकाली गयी रैली | New India Timesइस दौरान शिक्षक नेता संजीव तिवारी, अब्दुल नोमान, नितिन चौरसिया, मनोज विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र दुबे, अनिरुद्ध रावत, अज़हर खान, सुदामा प्रसाद, शीरीन अली, ममता सेंगर, नीलम तिवारी, नीलू साहू, नूर जहां, शोभा अभय, विनोद दुआ, राजीव वर्मा, संजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।

By nit