स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली | New India Times

दयाशंकर पांडेय, इलाहाबाद (यूपी), NIT; 

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली | New India Times​इलाहाबाद जिला के  थरवई क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विधालय की तरफ से आज थरवई बाजार में “स्कूल चलो अभियान” के तहत रैली का आयोजन किया गया।  शिक्षा खंड अधिकारी श्री विनोद कुमार मिश्र ने विधालय के बच्चों को संकुल स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।​स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली | New India Timesखंड अधिकारी ने कहा कि इस रैली को निकालने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था ताकि लोग अपने बच्चों के शिक्षा के प्रति प्रेरणा लें कि हमें भी अपने बच्चों को शिक्षा के लिये स्कूल भेजना चाहिए। देश मे कोई भी बच्चों शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। सरकार की स्कूल चलो अभियान में हम सब लोगों को सहयोग करना होगा तभी सरकार इस अभियान को सफल बना सकती है। 

इसी क्रम में विधालय की प्रधानाचारिका गायत्री यादव ने कहा कि हमारे समाज में जब बच्चे शिक्षित होंगे तभी गांव, शहर, देश का विकास होगा। उन्होंने ने कहा कि बच्चों का विधालय में उपस्थित होना अनिवार्य है।

इस विधालय की रैली के कार्यक्रम में विनोद कुमार मिश्रा, आशा देवी, गायत्री यादव, रीता देवी, इंदु, मंजू और विधालय के बच्चे आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article