बाइक को पिकप ने मारी टक्कर, दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत | New India Times

 वी.के. त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

बाइक को पिकप ने मारी टक्कर, दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत | New India Times​जनपद लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पीलीभीत बस्ती हाइवे पर हुए एक सडक हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मृत्यु हो गई। मृतक में राजू उम्र 18 वर्ष पुत्र रामगोपाल वर्मा निवासी शिवराजपुर और दूसरा मोहर्रम उम्र 40 वर्ष पुत्र शहजाद निवासी देवकली घोसियाना थाना फरधान के है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जें में लेकर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.