प्रेमी के साथ भिवंडी के लॉज में अय्याशी करने आई महिला की ओवर डोज सेक्स पावर का इंजेक्शन लेने से मौत, प्रेमी फरार  | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; 

प्रेमी के साथ भिवंडी के लॉज में अय्याशी करने आई महिला की ओवर डोज सेक्स पावर का इंजेक्शन लेने से मौत, प्रेमी फरार  | New India Times​प्रेमी के साथ लॉज में अय्याशी करने आई एक महिला की ओवर डोज सेक्स पावर का इंजेक्शन लेने से मौत हो गई है। महिला की हालत बिगड़ता देख उसका प्रेमी उसे लाॅज  बेहोशी की हालत में छोडकर फरार हो गया। उक्त घटना भिवंडी के कल्या नाका स्थित अशोक लॉज की है।

पुलिस के अनुसार मुंब्रा के अमृत नगर में रहने वाली 29 वर्षीय महिला अपने प्रेमी के साथ रविवार को भिवंडी के कल्याण नाका पर स्थित अशोक लॉज में अय्याशी करने के लिए आई थी। जहां पर उसने अय्याशी के दौरान ज्यादा मजा लेने के लिए सेक्स वर्धक इंजेक्शन लिया था जिसके कारण उसकी स्थिति खराब होने लगी, महिला की बिगड़ती हालात को देख उसका प्रेमी उसे उसी हालत में छोड़ कर फरार हो गया। प्रेमी के वापस न आने और काफी देर तक दरवाजा न खोले जाने के कारण लॉज के कर्मचारियों ने पहले दरवाजा खुलने की कोशिश की जब उन्हें सफलता नही मिली तो उक्त लोगो ने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि महिला बेहोश पड़ी थी, जिसे तत्काल इलाज के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर होश में आने पर महिला ने डॉक्टरों को अपना नाम व घर का पता बताया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि महिला की मौत का कारण ओवरडोज लिया गया सेक्स वर्धक इंजेक्शन है। शांतिनगर पुलिस ने इसे आकस्मिक मौत का मामला दर्ज जांच शुरू किया है।मृतक महिला मुंब्रा में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी।फिल्हाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसका प्रेमी कौन था औल कही उसी ने तो महिला को ओवरडोज इंजेक्शन देकर साजिश के तहत उसे मौत के घाट तो नहीं उतारा  है? फिल्हाल इस घटना के बाद भिवंडी के लॉजों में जिस्मफरोशी के कारोबार का पर्दाफाश हो गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.