राहुल यादव, जौनपुर (यूपी), NIT;
जौनपुर जिला के मड़ियाहूं में आयोजित लोक कल्याण मेले का समापन हो गया। मेले में सासंद ने कहा कि जनता की अदालत सर्वोच्च होती है, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाने की ताकत जनता के पास होते हैं। मैं तो 5 साल का किराएदार हूं, जनता के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य कर रहा हूं। उक्त बातें सांसद रामचरित्र निषाद ने लोक कल्याण एवं प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर अपने संबोधन में कहा। उन्होंने कहा कि 2014 में सरकार में आते ही मोदी जी ने स्वच्छता और शौचालय पर ध्यान दिया जिसका असर पूरे देश में दिख रहा है।उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार प्रदेश के किसानों व नौजवानों के लिए काम कर रही है। उद्योग लगाए जा रहे हैं, सरकारी योजनाएं हैं इसका लाभ आम जनता उठाये।योगी जी उत्तर प्रदेश को भय मुक्त प्रदेश बनाने के लिए उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील किया है कि लोग यदि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें तो प्रदेश बदल जाएगा, समाज बदल जाएगा और सरकारी तंत्र की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं । इसके पूर्व मदन मोहन वर्मा तहसीलदार मड़ियाहूं, चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह(पूर्व उपब्लाक प्रमुख), तहसील के अध्यक्ष रामबरन पटेल आदि ने माल्यार्पण कर सांसद का स्वागत किया। तहसीलदार ने गांधी दर्शन बुक भी सासंद को भेंट किया कार्यक्रम का कुशल समापन पूर्व तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।
इस मौके पर SHO मड़ियाहूं पदम भूषण ओझा, जयशंकर, घनश्याम शुक्ला, एडवोकेट घनश्याम मिश्रा सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि क्षेत्र में लगभग सरोजनी विकास काम मेरा लक्ष्य है। जो ट्रेन मड़ियाहूं स्टेशन पर नहीं रुकती हैं उन्हें मड़ियाहूं स्टेशन पर रुकवाने का प्रयास करूंगा। जब पत्रकार ने सांसद जी से हिनौती गांव के बारे में कहा कि आप के लोकसभा क्षेत्र में एक ऐसा गांव है कि आजादी के बाद अब तक इस गांव में बिजली नहीं आयी है और विधुतीकरण पिछेले दो साल पहले कर दिया गया है मगर कनेक्शन आज तक नही हुआ है ऐसा क्यों, तो उन्होंने एसडीओ को बुलाकर हिनोती गांव में तत्काल कनेक्शन जोड़ने का आदेश दिया और कहा कि 1 सप्ताह के अंदर अगर हिनौती गांव में लाइट नहीं जली तो हम धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर विजय सिंह, अखिलेश सिंह, भैया राम पटेल, चंद्रप्रकाश सिंह पप्पू(पूर्व उपब्लाक प्रमुख) सहित अनेक लोमौजूद थे।
