वी.के. त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
इंटरव्हील क्लब लखीमपुर खीरी ने शिल्पी गुप्ता की अध्यक्षता में अपना 39वां स्थापना दिवस नगर के पंजाबी रसोई गेस्ट हाउस में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसोसियेशन की कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गणेश वंदना एवं नारी सशक्तिकरण पर नाटिका और लोकनृत्य ने सभी अतिथियों को प्रभावित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद क्लब में उपस्थित 28 पूर्व अध्यक्षों के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।जिसमें माया, छाया गुप्ता ,पूनम आगा ,सरोज, माधुरी निगम, सरोज गुप्ता, सुषमा जैन ,इरा श्रीवास्तव ,प्रीति ,अर्चना गुप्ता ,उमा ,हरजीत आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में आईईएसओ श्रीमती रीता भार्गव व श्रीमती अर्चना अग्रवाल द्वारा नगर के प्रमुख चौराहे सौजन्य चौराहा, सहपुरा कोठी ,मिश्राना चौराहा पर क्लब द्वारा लगाए गए दिशा सूचक बोर्ड का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष वा सचिव भी उपस्थित रहे क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि हम जल्द ही नगर की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए बड़े स्तर पर नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता कराएंगे गर्मियों में बच्चों वा महिलाओं के लिए समर कैंप भी लाया जाएगा जहां बच्चों को बैडमिंटन, गिटार आदि चीजें सिखाई जाएंगी इस अवसर पर मधु गुप्ता, लक्ष्मी ,पारुल, आशा सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।
