छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए चंबल के वीर जवानों का हुआ अंतिम संस्कार | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए चंबल के वीर जवानों का हुआ अंतिम संस्कार | New India Timesछत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए चंबल के वीर जवानों के शव रायपुर से दिल्ली होते हुए भिंड हेलीकॉप्टर के द्वारा लाए गए। भिंड के एसएएफ ग्राउंड पर पहुंच कर सीआरपीएफ के आईजी, डीआईजी, कमांडेंट, भिंड कलेक्टर, भिंड एसपी, मुरैना कलेक्टर, मुरैना एसपी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं और लोगों ने पहुंचकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए। यहीं पर शहीदों को शस्त्र झुका कर सलामी दी गई। इसके बाद सड़क मार्ग से दोनों शहीदों के शवों को उनके निवास पर ले जाया गया है। ​छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए चंबल के वीर जवानों का हुआ अंतिम संस्कार | New India Timesशहीद जितेंद्र सिंह की शवयात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे जमकर लगाए गए। शमशान घाट पर पूरी रीती रिवाज के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले जवान को बन्दूकों से सलामी भी दी गयी। जितेंद्र को उनके डेढ़ साल के बेटे द्वारा मुखाग्नि दी गयी। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री लालसिंह आर्य और स्थानीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह एव भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कहां कर भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article