कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 170 आवेदकों ने दिये आवेदन | New India Times

अविनाश द्विवेदी/शेरा मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT;

कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 170 आवेदकों ने दिये आवेदन | New India Timesमंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर के 170 आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर विशेष गढ़पाले को दिये। जिस पर उन्होंने तत्काल त्वरित रुप से संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिये। जहां कुछ आवेदनों को निराकृत करने के लिये स्पॉट पर ही जिला अधिकारी को कलेक्टर ने कहा। वहीं खण्डस्तरीय अधिकारियों को वीसी के माध्यम से आवेदक से प्राप्त आवेदन के यथोचित् निराकरण के लिये आदेशित किया।
जनसुनवाई में ग्राम सिमरा से आये नन्दलाल ने आवेदन देकर पुत्री की शादी के लिये आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर सीईओ जनपद कटनी को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के निर्देश कलेक्टर श्री गढ़पाले ने दिये। उन्होने सामूहिक विवाह सम्मेलन के विषय में भी नन्दलाल को बताया।
वहीं देवरी बड़वारा से आये आवेदक गुरुदयाल ने भूमि मे अवैध कब्जे को लेकर आवेदन देकर अपनी समस्या के निराकरण की बात कलेक्टर से कही। जिस पर तहसीलदार बड़वारा को जांच कर यथोचित् कार्यवाही के लिये श्री गढ़पाले ने निर्देशित किया।
इसके साथ ही दिव्यांग अच्युत चतुर्वेदी ने भी ट्रायसाईकल के लिये आवेदन दिया। जिसे जनसुनवाई में ही ट्रायसाईकल का वितरण भी कलेक्टर ने कराया।
जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत फ्रेंक नोबल ए और नगर निगम आयुक्त टी.एस. कुमरे ने भी आवेदकों की समस्यायें सुनी। जिनके निराकरण के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article