ग़ुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड की जानिब से मीटिंग का हुआ आयोजन, कई लोगों को दी गईं जिम्मेदारियां | New India Times

अरशद आब्दी/राहुल कोष्टा, झांसी (यूपी), NIT;

झाँसी नगर के तालपुरा में ग़ुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड की जानिब से मोहम्मद अंसारी जी सोफे वाले हेवट मार्किट ताल पूरा में एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें ग़ुलाम गौस खाँ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकता मौजूद रहे।

ग़ुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड की जानिब से मीटिंग का हुआ आयोजन, कई लोगों को दी गईं जिम्मेदारियां | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान राईन व ज़िला महासचिव मुकर्रम खान जी की मौजूदगी में जनाब हसीन अंसारी को प्रदेश महासचिव व ज़ाकिर क़ुरैशी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया।

ग़ुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड की जानिब से मीटिंग का हुआ आयोजन, कई लोगों को दी गईं जिम्मेदारियां | New India Times

जिसमें नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ज़ाकिर क़ुरैशी ने बताया कि ग़ुलाम गौस खाँ यूथ ब्रिगेड सर्व समाज के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं मीटिंग में मौजूद रहे ज़िला उपाध्यक्ष ईशान अब्बासी ने सभी लोगों को ग़ुलाम गौस खाँ सहाब के बारे में विस्तार से बताया। वही प्रदेश महासचिव हसीन अंसारी व प्रदेश उपाध्यक्ष ज़ाकिर क़ुरैशी ने ग़ुलाम गौस खाँ यूथ ब्रिगेड का पदभार संभाला एवं सर्व समाज के लिए कार्य करने के लिए सदैव तैयार रहेंगे। इस मौके पर रिज़वान खान, दानिश खान, यूसुफ खान, शफ़ीक़ क़ुरैशी, नदीम क़ुरैशी, जावेद क़ुरैशी, इरफान क़ुरैशी, सैफ अली खान, सादिक़ खान, इरफान क़ुरैशी, परवेज़ खान, शाकिर क़ुरैशी, आसिफ खान, अभिषेक सहज़वार, जलील क़ुरैशी, अंसार खान, शहबाज़ खान इत्यादि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article