मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 6 महीने के अंदर मिलेगा विस्थापितों को न्याय: आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 6 महीने के अंदर मिलेगा विस्थापितों को न्याय: आलोक अग्रवाल | New India Times
खण्डवा जिले के टोकी गांव में आयोजित जनसभा में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश संयोजक श्री अलोक अग्रवाल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिवराज सिंह नर्मदा यात्रा के नाम पर सिर्फ ढोंग रचा रही हैं। हमारे पुरखे नंगे पैर पैदल यात्रा करते थे। फिर अनिल दबे जी नाव से आए और अब शिवराज हेलिकॉप्टर से आ रहे हैं। नर्मदा आंदोलन को 32 साल हो गए हैं। नर्मदा घाटी के लोग सिर्फ अपना हक़ मांग रहे हैं, वो भी कानून के मुताबिक, पर वो भी नहीं दिया जा रहा है। सरकार निर्दयी हो गयी है। शिवराज हर महीने हनुमन्तिया आते हैं। फ़ोटो खिंचवाते हैं लेकिन जिनकी जमीन पर खड़े होते हैं उन्हीं की कोई सुध नहीं लेते। यहां के साथी सालों से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। ​मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 6 महीने के अंदर मिलेगा विस्थापितों को न्याय: आलोक अग्रवाल | New India Timesइन लोगों ने 37 दिन अनशन किया, 51 साथियों ने 32 दिन तक पानी में अपने पैर गलाए लेकिन शिवराज का दिल नहीं पसीजा। शिवराज कहते हैं की किसान पुत्र हैं, किसान का नुकसान नहीं होने देंगे, पर मुवावजे के नाम पर 5 रू 10 रू के चेक पकड़ा दिए जाते हैं। इससे शर्मनाक क्या होगा कि जिस प्रदेश में 4 किसान रोज मर रहे हैं उसके मुख्यमंत्री को कृषि कर्मण अवार्ड से नवाज़ा जाता है। इनको कृषि कर्मण नहीं किसान मरण अवार्ड देना चाहिए। किसानों का कर्ज़ माफ़ नहीं करते पर डूब खाते में उद्योगपतियों के 8 लाख करोड़ भी स्वीकार है। बात यह है कि इनकी नियत साफ नहीं, यह कुछ करना ही नहीं चाहते इनकी इंसानियत मर चुकी है। कहने को लोकतन्त्र है पर गरीब की कोई कीमत नहीं। लोकतन्त्र का मतलब होता है लोगों का राज और यह राज अब तब ही आ सकता है जब व्यवस्था परिवर्तन होगा और आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। इसी के साथ प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने घोषणा की कि 2018 में मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही 6 महीने के भीतर भीतर विस्थापितों को उनका पूरा हक़ दिया जायेगा।​मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 6 महीने के अंदर मिलेगा विस्थापितों को न्याय: आलोक अग्रवाल | New India Timesटोकी गाँव में नर्मदा बचाओ आंदोलन और आम आदमी पार्टी के बैनर तले हूई इस जनसभा में टोकी व आसपास के गाँव के न सिर्फ सैंकड़ो लोग शामिल हुए बल्कि अपनी बात को भी रखा। सभा में लोग भावुक दिखे व शिवराज सरकार को जमकर कोसा। नोटबन्दी का गुस्सा भी लोगों में जमकर नज़र आया।

By nit