शिवपुरी में गैरकानूनी मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग | New India Times

संदीप शुक्ला, शिवपुरी (मप्र ), NIT; ​
शिवपुरी में गैरकानूनी मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग | New India Times
करेरा से लेकर ग्रामीण अंचलों सिरसौद, दिनारा, जुझाई,  सिरसौना में एक रजिस्ट्रेशन से उनके मेडिकल स्टोर संचालित होने की शिकायत सामने आ रही है। आरोप है किनइन गैरकानूनी मेडिकल स्टोरों पर नशा से लेकर वह सभी समाग्री लोगों को उपलब्ध है जिन पर शासन द्वारा अंकुश लगा दिया गया है।​
शिवपुरी में गैरकानूनी मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक करेरा नगर में मेडिकल स्टोर शासन के नियमों को एक तरफ रख कर संचालित किए जा रहे हैं।आरोप है कि बिना चिकित्सकों के पर्चों दवाइयों मरीजों को बेची जा रही हैं। जिला कलेक्टर द्वारा विगत दिनों शिवपुरी ड्रम्स ऑफिसर से अचानक जांच कराई गई थी तब मेडिकल स्टोर बंद हो गए थे। ऐसा ही नजारा अनेक दिनों से करेरा में भी दिखाई दे रहा है। किसी के द्वारा अफवाह फैलाई जाती है कि आज मेडिकल स्टोर की जांच की जाएगी लेकिन अभी तक प्रशासन के अधिकारियों ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। वहीं जिला कलेक्टर द्वारा अनुविभागीय अधिकारियों को मेडिकल स्टोरों की जांच करने के आदेश दिए हैं।​शिवपुरी में गैरकानूनी मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग | New India Times

 जानकारी के अनुसारकरैरा में संचालित अधिकांश मेडिकल स्टोर शासन के नियमों के अतिरिक्त चलाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर इन मेडिकल स्टोरों की जांच से लेकर कार्रवाई कब होगी?  मरीजों की जान से उक्त मेडिकल संचालक खुलेआम खिलवाड़ करने में जुटें हुए हैं, जिसके चलते गलत दवाईयों से लेकर अनेक ऐसी दवाएं बेची जा रही हैं जिन पर प्रतिबंध लग चुका है।

By nit