नरेला में कल से नर्मदा उत्सव, घर-घर से नर्मदा जल एकत्र करने के साथ शुरू होगा तीन दिनी आयोजन,    नर्मदा जयंती पर होगी महाआरती  और भजन संध्या | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​नरेला में कल से नर्मदा उत्सव, घर-घर से नर्मदा जल एकत्र करने के साथ शुरू होगा तीन दिनी आयोजन,    नर्मदा जयंती पर होगी महाआरती  और भजन संध्या | New India Timesनरेला विधायक सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा क्षेत्र में इस बार नर्मदा जयंती को तीन दिन के महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह महोत्सव बुधवार 1 फरवरी से शुरू होगा जब सुबह 8 बजे से प्रत्येक वार्ड में नर्मदा जल एकत्र करने का अभियान शुरू होगा। ​नरेला में कल से नर्मदा उत्सव, घर-घर से नर्मदा जल एकत्र करने के साथ शुरू होगा तीन दिनी आयोजन,    नर्मदा जयंती पर होगी महाआरती  और भजन संध्या | New India Timesश्री सारंग की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया है कि यह अभियान दो दिन तक चलेगा जिसमें नरेला विधानसभा के सभी 17 पार्षद और पदाधिकारीगण अपने अपने वार्ड में एक साथ निकलकर घर-घर से नर्मदा जल का एकत्रीकरण करेंगे। यह जल तीसरे दिन 3 फरवरी को अशोका गार्डन स्थित नर्मदा परिक्रमा पार्क एक विशाल नर्मदा जल यात्रा के साथ पहुंचाया जाएगा। पार्क में शाम को पूजन और महाआरती के बाद जबलपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल की प्रस्तुति के साथ इस महोत्सव का समापन होगा। ​नरेला में कल से नर्मदा उत्सव, घर-घर से नर्मदा जल एकत्र करने के साथ शुरू होगा तीन दिनी आयोजन,    नर्मदा जयंती पर होगी महाआरती  और भजन संध्या | New India Times

श्री सारंग ने बताया कि नर्मदा जयंती को यादगार बनाने के लिए नरेला विधानसभा के घर-घर को नर्मदा से जोड़ने का यह प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपनी विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं को जुडने का आव्हान किया है। उल्लेखनीय है कि नरेला में तीन मंडल हैं जिसमें सुभाष मंडल, स्टेशन मंडल और करोंद मंडल शामिल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.