भिण्ड में 108 एम्बुलेंस जननी एक्सप्रेस का कलेक्टर ने किया शुभारंभ | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​भिण्ड में 108 एम्बुलेंस जननी एक्सप्रेस का कलेक्टर ने किया शुभारंभ | New India Timesभिंड जिला अस्पताल में आज 108 जननी एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। एंबुलेंस को  कलेक्टर भिंड इलैया राजा टी ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

यह गाड़ियां गांव से गर्भवती महिलाओं को ले जाने एवं लाने का कार्य करेंगी। इतना ही नही जननी एक्सप्रेस का नंबर को भी बदला गया अब जननी एक्सप्रेस बुलाने के लिए 108 टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलेक्टर भिंड इलैया राजा टी और सीएमएचओ जे.पी. एस कुशवाह और आर.एम.ओ.डॉ. देवेश शर्मा, भोपाल से ए 108 के अधिकारी मानवेन्द्र प्रताप सिंह भी रहे मौजूद।

जिसमे 2 गाड़ी जिला अस्पताल,1 गाड़ी अटेर,1गाड़ी सुरपुरा,1 गाड़ी फूफ,1 गाड़ी ऊमरी,1 गाड़ी रौन,1 गाड़ी मिहोना,1 गाड़ी लहार,1 गाड़ी दबोह,1 गाड़ी मौ,1 गाड़ी गोहद,1गाड़ी मेहगांव और 1 गाड़ी गोरमी के लिए दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.