स्वच्छ ऊमरी स्वस्थ ऊमरी मित्र परिषद का बीसवां चरण सम्पन्न | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​​

स्वच्छ ऊमरी स्वस्थ ऊमरी मित्र परिषद का बीसवां चरण सम्पन्न | New India Timesभिंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ऊमरी में युवाओं द्वारा स्वच्छ भारत मिशन आॅपरेशन स्वाभिमान ग्रामीण के तहत ऊमरी के युवाओं द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान स्वच्छ ऊमरी स्वस्थ ऊमरी मित्र परिषद के कार्यकर्ता हर रविवार को कस्बे में स्वच्छता कार्यक्रम रखते हैं जिसमें बीसवें चरण के दौरान ऊमरी में देवगढ़ स्थिति प्रसिद्ध श्रीगहियर बाबा के स्थान पर स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया, जिसमें दो घण्टे की मेहनत से मन्दिर व बगीचे में साफ सफाई की गयी।मन्दिर के पुजारी ने इस ग्रुप की सराहना की।

कार्यक्रम के उपरांत मित्र परिषद ऊमरी ने सार्वजनिक मुद्दा कस्बे के बाजार में सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण बहार से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना कलना पड़ता है। इसी को लेकर चर्चा की गई कि कस्बे में मित्र परिषद द्वारा शौचालय का निर्माण कार्य करा दिया जायेगा यदि जगह और अनुमति मिल जाये प्रशासन की तो।​स्वच्छ ऊमरी स्वस्थ ऊमरी मित्र परिषद का बीसवां चरण सम्पन्न | New India Timesइस अवसर पर पुष्पेन्द्र यादव, धर्मेंद्र ओझा, राघवेन्द्र सिंह पत्रकार, फिरोज भैया, मुखिया यादव, समाजसेवी रूर, राहुल श्रीवास्तव, अजय नरवरिया , अतुल श्रीवास्तव, संजीव कुस्तवार, रामकुमार यादव, आजम खां सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.