अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता ग्राम इलाके में आज सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । लाश को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने बड़े ही बेरहमी से युवक का सिर पत्थर से कुचल कर उसे मौत के घाट उतार दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बिलखेरिया की पुलिस को सुबह करीब सात बजे कोकता ग्राम नम्बर वन निवासी भूपेन्द्र सिंह पटेल ने सूचना दी कि मकान के पास एक अज्ञात युवक की खून से सनी लाश पड़ी हुई है।तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया ।आस पास के रहवासियों से जब पूछताछ की गयी तो युवक की पहचान विजय चौहान 30 वर्ष पुत्र शिव वचन चौहान निवासी कोकता नई बस्ती, के रूप में हुई ।बिलखेरिया थाना के प्रधान आरक्षक सचिन ने बताया कि लाश को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी व्यक्ति ने बड़े ही बेरहमी से पत्थर के जरिए मृतक का सिर कुचल दिया है
आगे उन्हों ने बताया कि लाश को पी एम के लिये हमीदिया हॉस्पिटल भेज दिया गया है । फिलहाल मामले की जांच शुरु की जा चुकी है।
