अपहरण कर की गई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार एक फरार | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​अपहरण कर की गई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार एक फरार | New India Timesभिंड जिला पुलिस ने अंधे क़त्ल का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस के अनुसार क़त्ल की इस घटना को लूट और फिरौती के इरादे से अंजाम दिया गया था। 

भिंड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपहरण और हत्या के इस मामले में तीन आरोपियों सोनू राजावत एवं श्याम उर्फ़ करू एवं श्रीदत्त शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि जितेंद्र राजावत अभी फरार है। 14 जनवरी को राकेश राजावत का ट्रेक्टर ट्राली सहित अपहरण किया गया था और उसी दिन उसकी हत्या कर दी गयी।। दरअसल 14 जनवरी की सुबह राकेश राजावत अपनी ट्रेक्टर ट्राली के साथ काम पर निकला था तभी पहले से लूट के इरादे से बैठे चार आरोपियों ने ट्रक्टिर को रोका और फिर उसका ट्रेक्टर ट्राली सहित अपहरण कर लिया। आरोपियों ने ट्रेक्टर ट्राली लूट और फिरौती के लिए अपहरण किया था। राकेश राजावत द्वारा दो आरोपियों को पहचान लिया गया था जिसके बाद अपनी पहचान खुलने के डर से आरोपी उसे हाथ बांधकर एक अंधे कुएं के पास ले गए और जिन्दा ही उसमें धक्का दे दिया। जिससे राकेश की मौत हो गयी गयी। दो हफे बाद कुएं में से बदबू आने पर शव को निकाला गया जिसकी पहचान राकेश के रूप में हुयी। परिजनों की सक्रियता और एसपी द्वारा गठित एस आई टी के प्रयासों से पुलिस ने 16 दिन बाद मामले का खुलासा कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.