राज्य सरकार द्वारा 6 शासकीय तंत्र निकेतन महाविद्यालय बंद करने के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT; ​राज्य सरकार द्वारा 6 शासकीय तंत्र निकेतन महाविद्यालय बंद करने के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन | New India Times
राज्य शासन ने महाराष्ट्र के 6 शासकीय तंत्र निकेतन महाविद्यालय बंद करने का निर्णय लेकर राज्य में 6 अभियात्रिकी महाविद्यालय आंरभ करने के आदेश दिए हैं। शहर का शासकीय तंत्र निकेतन विद्यालय अगर बंद होता है तो ज़िले के 70 प्रतिसत छात्राओं  का शैक्षणिक नुकसान होगा, इसी बात को ले कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिष्द ने सोमवार को विद्यालय बंद आन्दोलन किया।  जिसमें धुलिया का तंत्र निकेतन बंद नहीं करने की मांग धनश्री चंदोड़े, महेश निकम, राहुल साठे , जोत्सना पाटील,  हिमांती भावसार, अक्ष्य पाटील, प्रिया नेरकर ,पूजा गुरव, प्रणिल मंडलीक, विशाल सूर्यवंशी आदी ने जोरदार नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article