मुंबई के लोकल रेलवे स्टेशन के नामकरण को लेकर राजनीति तेज | New India Times

सुहेल फारुकी, मुंबई, NIT; ​​
मुंबई के लोकल रेलवे स्टेशन के नामकरण को लेकर राजनीति तेज | New India Timesमुंबई के पश्चिमी रेलवे मार्ग पर बने एक नए स्टेशन का नाम ‘राममंदिर’ रखे जाने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। यह नया स्टेशन जोगेश्वरी एवं गोरेगांव स्टेशनों के बी बनाया गया है। मुंबई से गुजरात की ओर जानेवाली पश्चिम रेलवे के उपनगरीय स्टेशनों में एक और स्टेशन बनकर तैयार है। इस स्टेशन के नामकरण की अधिसूचना शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार नए स्टेशन का नाम ‘राममंदिर रेलवे स्टेशन’ होगा। अधिसूचना जारी किए जाने के बाद यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद स्टेशन का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। लेकिन उससे पहले ही स्टेशन का नाम ‘राममंदिर’ रखे जाने पर सियासत गरमाने लगी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा है कि भाजपा स्टेशन का नाम राममंदिर रखकर मुंबई महानगरपालिका चुनाव में राम के नाम को भुनाना चाहती है। ​मुंबई के लोकल रेलवे स्टेशन के नामकरण को लेकर राजनीति तेज | New India Timesजबकि महाराष्ट्र भाजपा के उत्तरभारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर नवाब मलिक के आरोप का खंडन करते हुए कहते हैं कि जिस स्थान पर स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री विद्या ठाकुर के प्रयास से यह स्टेशन बनाया गया है, उसके निकट ही 150 साल पुराना राममंदिर है। इस मंदिर के नाम पर ही स्टेशन की ओर जानेवाले मार्ग का नाम राममंदिर मार्ग एवं रेलवे क्रॉसिंग राममंदिर क्रॉसिंग के नाम से जानी जाती थी। अब इस क्रॉसिंग को बंद करके उसके स्थान पर ही नया रेलवे स्टेशन बनाया गया। जिसका नाम राममंदिर स्टेशन रखने का प्रस्ताव विद्या ठाकुर ने राज्य सरकार से किया था। जिसे सरकार ने मान्य करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है।​मुंबई के लोकल रेलवे स्टेशन के नामकरण को लेकर राजनीति तेज | New India Timesजयप्रकाश ठाकुर पूछते हैं कि मुंबई के मध्य व पश्चिम रेलवे मार्गों पर स्थित स्टेशनों के नाम चर्चगेट, मस्जिद, महालक्ष्मी एवं गुरु तेगबहादुर नगर हो सकते हैं, तो राममंदि क्यो नहीं रखा जा सकता?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.