रिहाइशी इलाके में घुसे तेंदुए को पुलिस ने मारी गोली, पुलिस समेत कई लोगों को घायल करने वाले तेंदुए की मौत से नागरिकों ने ली राहत की सांस | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ, NIT;

रिहाइशी इलाके में घुसे तेंदुए को पुलिस ने मारी गोली, पुलिस समेत कई लोगों को घायल करने वाले तेंदुए की मौत से नागरिकों ने ली राहत की सांस | New India Times

लखनऊ के रिहायशी इलाकों में दहशत फैलाने वाले तेंदुए को जिंदा न पकड़ पाने पर आखिरकार पुलिस ने मार गिराया है। जिससे खुश होकर पुलिस आई जी गोली मारने वाले इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये इनाम देने का एलान किया है।

रिहाइशी इलाके में घुसे तेंदुए को पुलिस ने मारी गोली, पुलिस समेत कई लोगों को घायल करने वाले तेंदुए की मौत से नागरिकों ने ली राहत की सांस | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार आशियाना की औरंगाबाद खालसा कॉलोनी में छिपे तेंदुए को वन विभाग की टीम जिंदा नहीं पकड़ सकी और तेंदुए की धरपकड़ में घायल होने के बाद आशियाना थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने शनिवार सुबह उसे गोली मार दी। हालांकि, वन विभाग की टीम काफी देर तक इस बात को दबाती रही कि तेंदुआ मरा नहीं है, उसे सिर्फ ट्रैंकुलाइज किया गया है। तेंदुए के शव को जू ले जाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

रिहाइशी इलाके में घुसे तेंदुए को पुलिस ने मारी गोली, पुलिस समेत कई लोगों को घायल करने वाले तेंदुए की मौत से नागरिकों ने ली राहत की सांस | New India Timesशनिवार तड़के लोगों ने तेंदुए को इलाके में घूमते देखा तो वन विभाग की टीम को खबर की लेकिन टीम ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। टीम ने कहा कि अब जनता के साथ-साथ टीम के लोगों की भी जान पर खतरा मंडरा रहा है। बिना पीएसी के ऑपरेशन संभव नहीं है खबर पाकर जब पत्रकार मौके पर पहुंचे तो रेस्क्यू टीम और पुलिस एक्शन में आई। लेकिन, लेटलतीफी से गुस्साई जनता ने रेस्क्यू टीम और पुलिस के साथ-साथ पत्रकारों पर भी पथराव कर दिया। इसमें कई लोगों को चोट आई इसी बीच तेंदुआ जाल फाड़कर मौके से करीब 500 मीटर दूर कॉलोनी निवासी शोएब के घर में जा घुसा। यहां मौजूद मुन्ना उर्फ मुजीर (30) और रजी (18) पर उसने हमला कर जख्मी कर दिया। तेंदुए के कॉलोनी में घुसते ही भगदड़ मच गई शोएब के मकान की रसोई में दुबके तेंदुए को पकड़ने के लिए आशियाना इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह सिपाहियों के साथ पहुंचे।

रिहाइशी इलाके में घुसे तेंदुए को पुलिस ने मारी गोली, पुलिस समेत कई लोगों को घायल करने वाले तेंदुए की मौत से नागरिकों ने ली राहत की सांस | New India Times

हिंसक जीव ने उन पर भी हमला कर दिया। काफी देर तक वह तेंदुए को काबू करने में लग रहे। इस दौरान तेंदुए ने उनके सिर और दाहिने हाथ में गंभीर घाव कर दिया तेंदुआ जब काबू में नहीं आया तो इंस्पेक्टर ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें से दो गोलियां तेंदुए को जा लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान वन विभाग की टीम घटनास्थल से करीब एक किमी. दूर खड़ी नजर आई। तेंदुए की मौत को भी करीब एक घंटे तक दबाए रही। जब भीड़ ने हल्ला किया तब तेंदुए के मरने की पुष्टि की गई।उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ जू ले जाया गया है। वहीं, आशियाना एसएचओ की बहादुरी से खुश होकर आईजी ने उन्हें 50,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article