बेकाबू ट्राले ने पांच गायों को कुचला, ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले | New India TimesOplus_131072

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पवई-कटनी मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित ट्राले ने सड़क पर चरने जा रही गायों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गायें घायल बताई जा रही हैं। घटना का खौफनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
बताया गया कि ट्राला क्रमांक NL 01 AG 8485 अनियंत्रित होकर गायों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस घटना के कारणों और ट्राला चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.