बरसात में कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल टला हादसा; सरकारी आवास न मिलने से 60 वर्षीय दयाराम कच्चे मकान में रहने को मजबूर | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बरसात में कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल टला हादसा; सरकारी आवास न मिलने से 60 वर्षीय दयाराम कच्चे मकान में रहने को मजबूर | New India Times

ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र के ग्राम बांकेपुर निवासी 60 वर्षीय दयाराम पुत्र जगन्नाथ के कच्चे मकान की दीवार लगातार हो रही बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
बताया गया कि दयाराम का परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों के अनुसार, पात्रता के बावजूद अब तक परिवार को सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। लगातार बारिश के कारण मकान की अन्य दीवारें भी कमजोर हो गई हैं, जिससे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
परिजनों का कहना है कि यदि दीवार रात के समय गिरती तो गंभीर हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए दयाराम को सरकारी आवास उपलब्ध कराने तथा बारिश से क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर आवश्यक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.