भिवंडी के रेडिमेड कपड़ा कंपनी में लगी भीषण  आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​भिवंडी के रेडिमेड कपड़ा कंपनी में लगी भीषण  आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Timesनिजामपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत  मीटपाडा स्थित अयैप्पा इंजीनियरिंग नामक रेडीमेड गारमेंट में आज सुबह अचानक ए सी विस्फोट होने के कारण भीषण आग  लगी। इस भीषण आगजनी में लाखों रूपये का तैयार कपडा जल कर राख हो गया।  ​भिवंडी के रेडिमेड कपड़ा कंपनी में लगी भीषण  आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Timesसुबह अचानक लगी इस आग की घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल के  कर्मचारी तीन गाड़ियों के साथ घटनास्थल  पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया। वहीं तल मंजिले पर लगभग  दर्जन भर गैस सिलेंडर रखे हुये थे। यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो भयंकर हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि मार्च माह आने से पूर्व  डाइंग ,सायजिंग ,पावरलूम कारखानों में अक्सर आग लगने की घटना देखने व सुनने को मिलती है। उक्त संदर्भ में जागरुक नागरिकों व सूत्रों का मानना है कि बीमे की रकम हासिल करने के लिये अक्सर ऎसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.