जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न | New India Times

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन घोरावल तहसील इकाई की आवश्यक बैठक सोमवार को श्री पैलेस, खजूरी में तहसील अध्यक्ष रोहित कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष विनोद मिश्रा तथा तहसील संरक्षक राजेंद्र कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित जिला सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और तैयारियों की रणनीति तय की गई। जिला अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने पत्रकारों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान बीएन यादव, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार नागर, राम अनुज द्विवेदी, विवेकानंद मिश्र, सेराज हुसैन एवं सर्वेश श्रीवास्तव ने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के महत्व पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए पत्रकारों की एकजुटता को आवश्यक बताया।
बैठक के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने सर्वसम्मति से जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग और सहभागिता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामनरेश शुक्ल, अविनाश सिंह, मनोज कुमार पटेल, सत्य प्रकाश मिश्र, राम रूप शुक्ल सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। संचालन तहसील अध्यक्ष रोहित कुमार त्रिपाठी ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.