ई-अटेंडेंस पर उठे सवाल, देवरी बीआरसी पद से हटाए जाएंगे हरिकृष्ण चौबे | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ई-अटेंडेंस पर उठे सवाल, देवरी बीआरसी पद से हटाए जाएंगे हरिकृष्ण चौबे | New India Times

देवरी शिक्षा विभाग में बीआरसी की नियुक्ति को लेकर उठ रहे सवालों तथा शासकीय हाई स्कूल डोंगर सलैया में पदस्थ शिक्षक हरिकृष्ण चौबे की कथित अनुपस्थिति एवं ई-अटेंडेंस को लेकर लगातार प्रकाशित हो रही खबरों के बाद अब जिला स्तर पर शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन का बयान सामने आया है।
जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने कहा कि शिक्षक हरिकृष्ण चौबे को देवरी बीआरसी पद से हटाने का आदेश किया जाएगा तथा उन्हें उनकी मूल पदस्थापना शासकीय हाई स्कूल डोंगर सलैया में नियमित रूप से स्कूल भेजने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीआरसी पद से हटाने की कार्रवाई संबंधित स्तर से की जानी है, लेकिन मामला सामने आने के बाद जल्द कार्रवाई की जाएगी।
लगातार उठ रहे थे गंभीर सवाल
शिक्षक हरिकृष्ण चौबे की बीआरसी पद पर नियुक्ति को लेकर पहले से ही सवाल उठाए जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर आरोप लगाए जा रहे थे कि शासकीय हाई स्कूल डोंगर सलैया में हिंदी विषय के शिक्षक के रूप में पदस्थ होने के बावजूद वे लंबे समय से नियमित रूप से स्कूल नहीं पहुंच रहे थे। शिकायत में स्कूल के शासकीय रजिस्टर में लंबे समय से हस्ताक्षर नहीं होने तथा ई-अटेंडेंस दर्ज किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
इन कथित अनियमितताओं को लेकर समाचार पत्रों में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे थे।
शिकायत और पत्र मिलने की बात कही
जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है और पत्र भी आया है। उन्होंने कहा कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी तथा हरिकृष्ण चौबे को बीआरसी पद से हटाकर उनकी मूल पदस्थापना पर भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
अब कार्रवाई का इंतजार
मामला सार्वजनिक होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी का बयान सामने आने से शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित विभाग द्वारा बीआरसी पद से हटाने और मूल पदस्थापना पर भेजने का आदेश कब जारी किया जाता है तथा शिक्षक की कथित अनुपस्थिति एवं ई-अटेंडेंस से जुड़े आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं। स्थानीय स्तर पर अब विभागीय कार्रवाई और जांच के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.