मिर्जापुर में अंतरराज्यीय खरवार गैंग का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार; 65 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद | New India Times

अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

जिले में सर्राफा दुकानों और घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय खरवार गैंग के 8 सदस्यों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 65 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इन आरोपियों पर घरों और दुकानों में चोरी की वारदातों में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस ने बरामदगी में सफेद धातु की 585 जोड़ी पायल, छह पैजनी, 1,316 पीस मीना, बच्चों के 106 चुड़ले, दो अंगूठियां, 24 राखियां, 36 चेन और 17 करधनी शामिल हैं।

इसके अलावा पीली धातु की 10 ज्यूतिया, दो चेन, 11 अंगूठियां, एक लॉकेट, तीन ओम, एक झुमका और एक मांगटीका भी बरामद किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.