रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

इस अवसर पर कैथोलिक डायसिस के बिशप पीटर खराड़ी, प्रोविंशियल फादर संजय कुजूर, कैथोलिक डायसिस के सचिव फादर सिलवेस्टर मेडा, पारिवारिक आयोग के निदेशक फादर दीनू डामोर तथा युवा निदेशक फादर बसिल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बिशप पीटर खराड़ी ने अपने उद्बोधन में पल्ली के सभी सदस्यों को BEC दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी प्रेम, सहयोग, एकता और समानता की भावना के साथ मिलकर समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त मसीही समुदाय के निर्माण के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना अत्यंत आवश्यक है।

प्रोविंशियल फादर संजय कुजूर ने सभी BEC सदस्यों की एकजुटता एवं सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में BEC प्रतिनिधियों एवं धर्म शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सभी ने उत्साहपूर्वक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सामुदायिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्वास, प्रेम, समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करना तथा कलीसिया के सदस्यों को एकजुट होकर समाज की सेवा के लिए प्रेरित करना था।
अतिथियों का स्वागत फादर जोमोन जेम्स एवं फादर डिमेलो ने किया, जबकि आभार फादर एंड्रूज एवं संजय ओहरी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में धर्मगुरु, सिस्टर्स एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव भूरिया, स्मित कतारा, निधि डामोर एवं शारोन चारेल ने किया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सद्भाव, एकता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देते हुए हुआ।

