अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
मध्यप्रदेश पुलिस में प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) भर्ती वर्ष 2026 के लिए प्रायोगिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 27 सितंबर 2026 को भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में आयोजित की जाएगी।
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के जनसंपर्क कक्ष द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र एवं परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.inपर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और निर्धारित तिथि एवं परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।

