मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: 7 अगस्त को बदेरा क्लस्टर में लगेगा शिविर, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने दिए सख्त निर्देश | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: 7 अगस्त को बदेरा क्लस्टर में लगेगा शिविर, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने दिए सख्त निर्देश | New India Times

कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत नागरिकों की समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाए, सभी लोक सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराई जाएं तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: 7 अगस्त को बदेरा क्लस्टर में लगेगा शिविर, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने दिए सख्त निर्देश | New India Times

बैठक में जानकारी दी गई कि 7 अगस्त को बदेरा क्लस्टर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत भ्रमण एवं शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, बंटवारा सहित लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही जल जीवन मिशन, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने, शिशुओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने तथा पंचायतों में सामुदायिक स्वच्छता केंद्रों के प्रभावी उपयोग और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषि विभाग को खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, पशुपालन विभाग को पशु चिकित्सा एम्बुलेंस की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा श्रम विभाग को संबल योजना के सभी लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए गए। वहीं, डीईओ और डीपीसी को अपार आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों के आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा वर्षा ऋतु में नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को जिले में चल रहे अधोसंरचना कार्यों की पूर्णता तिथि की सूची प्रस्तुत करने तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पात्र नागरिकों का पंजीयन, प्रशिक्षण एवं हितलाभ वितरण, हिट एंड रन प्रकरणों में समय-सीमा के भीतर सहायता उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य विभाग को वर्बल ऑटोप्सी, एचआरपीवी सर्टिफिकेशन एवं मैनेजमेंट, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं और एनीमिक महिलाओं के शत-प्रतिशत चिन्हांकन एवं उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में होम डिलीवरी की घटनाएं पूरी तरह रोकने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम गर्भवती महिलाओं के साथ सतत संपर्क बनाए रखें।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कर्तव्यों में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने डीपीएम एवं अमरपाटन के बीपीएम की सेवा समाप्त करने तथा बीएमओ अमरपाटन के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया।

बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य के लिए डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल एवं विद्युत विभाग के अधिकारी ओमेंद्र को मेडल देकर सम्मानित किया गया। बैठक में एडीएम संजना जैन, जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.