श्रावण मेले में श्रद्धालुओं की सेहत का सुरक्षा कवच तैयार, छोटी काशी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का सीएमओ ने लिया जायजा | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

श्रावण मेले में श्रद्धालुओं की सेहत का सुरक्षा कवच तैयार, छोटी काशी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का सीएमओ ने लिया जायजा | New India Times

गोला गोकर्णनाथ (छोटी काशी) में आयोजित प्रसिद्ध श्रावण मेले एवं कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने श्रावण माह के प्रथम सोमवार को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्रावण मेले के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

श्रावण मेले में श्रद्धालुओं की सेहत का सुरक्षा कवच तैयार, छोटी काशी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का सीएमओ ने लिया जायजा | New India Times

सीएमओ ने गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर परिसर, रिलायंस पेट्रोल पंप चेक पोस्ट तथा कंजा मंदिर/आश्रम में स्थापित स्वास्थ्य शिविरों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रोस्टर के अनुसार तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल एवं अन्य सहयोगी स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मिले। सभी शिविरों में श्रद्धालुओं के उपचार के लिए आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं, ओआरएस पैकेट तथा आकस्मिक चिकित्सा उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर चिकित्सीय दलों एवं एम्बुलेंस सेवाओं की 24 घंटे रोस्टरवार तैनाती की है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने एम्बुलेंसों का भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए गोला गोकर्णनाथ के नीलकंठ मैदान, रिलायंस पेट्रोल पंप तथा कंजा चौक पर 108 एम्बुलेंस की चौबीसों घंटे तैनाती सुनिश्चित की गई है।

निरीक्षण के अंत में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को श्रद्धालुओं की सेवा में पूरी तत्परता के साथ कार्य करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.