राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह का गोरखपुर में भव्य स्वागत व सम्मान | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह का गोरखपुर में भव्य स्वागत व सम्मान | New India Times

राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह के सम्मान में सोमवार, 3 अगस्त को गोरखपुर स्थित अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गोरखपुर मंडल कार्यालय में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जिला उपाध्यक्ष आर.पी. मिश्र के नेतृत्व में किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह का अपर निदेशक कार्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, गोरखपुर मंडल डॉ. जयंत कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने राजेश सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद उपस्थित कर्मचारियों ने बारी-बारी से प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया।

इस अवसर पर राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ, गोरखपुर के मंत्री महेन्द्र चौहान, स्वास्थ्य शिक्षक एम.डी. सिंह, पवन कुमार श्रीवास्तव, डी.डी. दूबे, जय गोविंद गौतम, अवध नारायण, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, मंत्री मदन मुरारी शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव तथा अपर निदेशक कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.