मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगरिया एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों—खापा, स्वामी, पनारा, कोल्हिया सहित अन्य गांवों में बुधवार से तेज झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बुधवार रात हुई लगातार तेज बारिश से नदी-नालों में पानी भर गया। गुरुवार सुबह भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। दिनभर कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला चलता रहा, जिससे ग्रामीण जनजीवन प्रभावित रहा।
लगातार हो रही बारिश के कारण लंबे समय से सूखी पड़ी नदी में भी पानी आ गया, जिससे किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई। अच्छी बारिश से किसानों में खरीफ फसलों को लेकर नई उम्मीद जगी है और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

