तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला नोडल अधिकारी एवं जिला फ्लोरोसिस अधिकारी डॉ. एमडी भारती ने 108 एम्बुलेंसों एवं शव वाहनों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. भारती ने एम्बुलेंसों की तकनीकी स्थिति, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, साफ-सफाई तथा उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पायलट एवं ईएमटी से सेवाओं के संचालन की जानकारी लेते हुए मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने एम्बुलेंस कर्मचारियों को वाहन रखरखाव, त्वरित रिस्पॉन्स, अनुशासन और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। डॉ. भारती ने स्पष्ट कहा कि 108 एम्बुलेंस और शव वाहन स्वास्थ्य सेवाओं की अहम कड़ी हैं, इसलिए इनके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर एम्बुलेंस जिला मैनेजमेंट अधिकारी विशाल सिंह सहित संबंधित स्टाफ मौजूद रहा।

