नशा मुक्ति अभियान: जुन्नारदेव पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नशा मुक्ति अभियान: जुन्नारदेव पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | New India Times

प्रदेश को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के संकल्प के तहत मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ‘नशा मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत शनिवार, 18 जुलाई 2026 को जुन्नारदेव पुलिस ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान में पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं अस्पताल स्टाफ ने संयुक्त रूप से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

“हमारा है यही संदेश, नशामुक्त हो मध्य प्रदेश” थीम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और चिकित्सा कर्मियों ने लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। उपस्थित सभी लोगों ने हाथ उठाकर अभियान का समर्थन किया तथा समाज से इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने की शपथ ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि यह व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना तथा जो लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

पुलिस प्रशासन की अपील:
“नशे से दूरी है जरूरी। यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से परेशान है या कोई अवैध रूप से नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को दें। आपका एक सही कदम किसी का जीवन बचा सकता है।”

इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक जे. मसराम, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, चौकी प्रभारी डूंगरिया उप निरीक्षक अंजना मरावी, आरक्षक राजपाल, संस्कार बघेल तथा संतोष धुर्वे उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.