साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

SPECIAL INTENSIVE REVISION (SIR) के अंतर्गत enumeration form भरने हेतु 18 जुलाई 2026 को नालासोपारा ईस्ट के अंसारी नगर और रहमत नगर क्षेत्र में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर अपने SIR enumeration फॉर्म भरवाए।
कैंप का आयोजन AIMIM वसई-विरार जिला पालघर के जिम्मेदार जनाब अम्मार अब्दुल्लाह पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जमीयत उलेमा-ए-हिंद नालासोपारा के अध्यक्ष हाफिज़ इलियास साहब, मौलाना समद साहब, AIMIM महिला अध्यक्ष मोहतरमा रुबीना अम्मार पटेल, मतीन भाई, शादाब आज़मी और अनस खान सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि इस पहल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की विशेष भूमिका रही, जिसके चलते क्षेत्र की आम जनता को अपने वोटर अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में मदद मिली। कैंप में BLO (बूथ लेवल अधिकारी) की उपस्थिति में फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
अंत में आयोजकों ने वसई-विरार शहर की जनता से अपील की कि वे अपने मताधिकार को बरकरार रखने के लिए जल्द से जल्द अपने संबंधित BLO के पास जाकर SIR enumeration फॉर्म भर लें।

