कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पेटलावद को दी बड़ी सौगात, वन स्टॉप सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पेटलावद को दी बड़ी सौगात, वन स्टॉप सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन | New India Times

पेटलावद क्षेत्र के निरंतर  विकास के नए आयाम स्थापित करने वाली क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं मप्र शासन में केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के द्वारा क्षेत्र को एक नई सौगात दी जा रही है।

कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पेटलावद को दी बड़ी सौगात, वन स्टॉप सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन | New India Times

वन स्टॉप सेंटर का हो रहा उद्घाटन

महिला एव बाल विकास विभाग झाबुआ ओर पेटलावद के माध्यम से नगर के पुराना सिविल अस्पताल के प्रांगण में 18 अगस्त 26 शनिवार को महिलाओं के लिए वन स्टॉप (सखी) सेंटर का उदघाटन केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के द्वारा किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पेटलावद को दी बड़ी सौगात, वन स्टॉप सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन | New India Times

महिलाओं के  सहयोग  के लिये  है शासन की योजना

दरअसल महिलाओं संबंधी घरेलू  विवादों एवं अन्य महिलाओं संबंधी विवादों के लिय पारिवारिक माहौल में आपसी सामंजस्य बनाकर दोनों पक्षों को चर्चा के माध्यम  से सुलह करवाने के लिए मप्र शासन द्वारा हर जिला स्तर पर वन स्टॉप सेंटर की स्थापना कर रखी है। जिसने महिला एवं बाल विकास विभाग सहित पुलिस विभाग ओर सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जाता है।

वर्तमान में झाबुआ के रानापुर रोड पर स्थित थाना परिसर के पास वन स्टॉप सेंटर स्थापित है।

केबिनेट मंत्री ओर कलेक्टर के प्रयासों से मिली सौगात

महिलाओं के प्रति जागरूक ओर हर संभव मदद के लिय तत्पर सुश्री निर्मला भूरिया ओर जिला कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट के प्रयासों से पेटलावद क्षेत्र में एक नवीन वन स्टॉप सेन्टर की स्थापना शासन द्वारा की गई है । जिसका  उदघाटन शनिवार को होने जा रहा है ।

क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगा फायदा

इस सेंटर के स्थापना से पेटलावद क्षेत्र की महिलाओं को अब समय ओर धन खर्च करके जिला स्तर पर नहीं जाना पड़ेगा ओर उनकी समस्याओं का निदान तहसील स्तर पर स्थापित इस सेन्टर से होगा ।

विभाग जुटा तैयारियों में

शनिवार को आयोजित होने वाले इस उदघाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला परियोजना अधिकारी मोनिका बघेल, सहायक संचालक वर्षा चौहान , परियोजना अधिकारी अजय तिवारी, सुपरवाइजर शिला हरवाल सहित समस्त विभाग तैयारियों में जुटा हुआ था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.