SIR एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की अवधि बढ़ाने की मांग, अम्मार पटेल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

SIR एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की अवधि बढ़ाने की मांग, अम्मार पटेल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) वसई-विरार जिला पालघर के जिम्मेदार अम्मार अब्दुल्लाह पटेल ने शुक्रवार (17 जुलाई 2026) को अपने शिष्टमंडल के साथ पालघर की जिलाधिकारी डॉ. इंदू रानी जाखड़ से मुलाकात कर मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की अवधि बढ़ाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि राज्य में SIR अभियान 30 जून से 29 जुलाई तक चल रहा है, लेकिन 28 जून से लगातार भारी बारिश के कारण वसई-विरार क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। कई इलाकों में घरों में पानी भर गया, सड़कें बंद रहीं, 4-5 दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रही और इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हुईं। ऐसे हालात में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) का कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ।
उन्होंने यह भी बताया कि कई BLO प्राथमिक शिक्षक हैं, जिन्हें सुबह स्कूल का कार्य और दोपहर बाद SIR का काम करना पड़ता है, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हुई है। अब तक करीब 80-90 प्रतिशत कार्य अधूरा है, जबकि बड़ी संख्या में नागरिकों का पुनरीक्षण कार्य शुरू भी नहीं हो सका है।
इसी के मद्देनजर AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने आम नागरिकों और BLO के हित में SIR एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की। इस दौरान जमीअत-ए-उलेमा-ए-हिंद के नालासोपारा अध्यक्ष हाफिज इलियास, AIMIM महिला जिला अध्यक्ष रूबीना अम्मार पटेल और समाजसेवी इकबाल शेख भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.