नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भारतीय हिन्दू समाज के आराध्य श्री राम के अयोध्या में बने मंदिर के चंदे की डकैती की घटना ने सारा देश स्तब्ध है। लखनऊ से लेकर दिल्ली मुंबई में नागपुर को लेकर तीव्र नाराजगी देखी जा रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जनता को बीजेपी मुक्त राम का नारा दिया है। राज्य के गांव , कस्बों , नगर , महानगरों के गली मोहल्लों में शिवसेना ने रामरक्षा आंदोलन शुरू कर दिया है। जलगांव के जामनेर से इस आंदोलन का शंखनाद किया गया। संत रोहिदास जी के मंदिर के पास पुराने हनुमान मंदिर में शिवसेना की ओर से महाआरती की गई।

एड प्रकाश पाटिल के नेतृत्व में विष्णु सोनवने ,सुधाकर सराफ , अपना गैरेज के उस्मान भाई , संतोष वसाने , भैय्या सूर्यवंशी , प्रवीण पाटील , युवराज बारी , राहुल चौधरी ने मौजूद भीड़ को राम मंदिर चंदा लुट कांड का सच बताया। आयोध्यापति (दिलीप) राम जी के जन्मस्थली श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में RSS की ओर से नियुक्त ट्रस्टियों द्वारा लूटा गया हजारों करोड़ रुपए का चंदा भारत के इतिहास का सबसे कलंकित काम है।
बीजेपी – RSS से संबंधित 2500 संगठनों और उनके चंपत हो चुके नेताओं ने राम मंदिर चंदा लुट के विरोध में महाराष्ट्र में अब तक एक भी हिन्दू जनाक्रोश मोर्चा नहीं निकाला है। देवेन्द्र फड़नवीस और उनके मंत्री राम मंदिर चंदा चोरी के सवालों से भागकर 26/11 के सीन में घुसकर आतंकवादियों के ऊपर पिस्तौल तानने की मूढ़ता वाला खयाली सीन पैदा कर रहे हैं।

