डकैती की साजिश नाकाम: बाग पुलिस ने 3 हथियारबंद आरोपियों को किया गिरफ़्तार, 2 फरार | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

डकैती की साजिश नाकाम: बाग पुलिस ने 3 हथियारबंद आरोपियों को किया गिरफ़्तार, 2 फरार | New India Times

धार जिले में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बाग एवं पुलिस चौकी डेहरी की संयुक्त टीम ने डकैती की योजना बना रहे तीन हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 की रात करीब 12 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश ग्राम अंजनताड़ के खोजा फाटा के पास हथियारों से लैस होकर वाहनों को रोककर डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी 12 बोर कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक फालिया, डंडे तथा इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं आयुध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
दिलीप (20) निवासी बोरडबरा, जितेंद्र (19) निवासी खेडलीहनुमान (थाना गंधवानी) एवं लोकेश (28) निवासी बोरडबरा हैं।
फरार आरोपी
घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी लोकेश के खिलाफ पूर्व में चोरी और अवैध शराब के प्रकरण दर्ज हैं।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हीरू रावत, उपनिरीक्षक भूपेंद्र खरतिया सहित पुलिस टीम एवं साइबर सेल धार की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.