झाबुआ में कांग्रेस के दो दिवसीय 'संगठन सर्जन अभियान' प्रशिक्षण शिविर का समापन, पदाधिकारियों को संगठन मजबूती के दिए गए मंत्र | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ में कांग्रेस के दो दिवसीय 'संगठन सर्जन अभियान' प्रशिक्षण शिविर का समापन, पदाधिकारियों को संगठन मजबूती के दिए गए मंत्र | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले में आयोजित दो दिवसीय ‘संगठन सर्जन अभियान’ प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। स्थानीय निजी गार्डन में 9 एवं 10 जुलाई को आयोजित इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में थांदला, झाबुआ और पेटलावद के मंडलम अध्यक्षों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों ने भाग लिया।

झाबुआ में कांग्रेस के दो दिवसीय 'संगठन सर्जन अभियान' प्रशिक्षण शिविर का समापन, पदाधिकारियों को संगठन मजबूती के दिए गए मंत्र | New India Times

प्रशिक्षण शिविर में सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित काउंटरों पर पंजीयन कराकर अपने बैज एवं फोल्डर प्राप्त किए तथा विभिन्न सत्रों में संगठन की कार्यप्रणाली, प्रबंधन, रणनीति और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के संबंध में प्रशिक्षण लिया।

झाबुआ में कांग्रेस के दो दिवसीय 'संगठन सर्जन अभियान' प्रशिक्षण शिविर का समापन, पदाधिकारियों को संगठन मजबूती के दिए गए मंत्र | New India Times

समापन अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। वक्ताओं ने कहा कि बेहतर प्रबंधन, मजबूत संगठन और प्रभावी रणनीति के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा, लोकसभा, त्रि-स्तरीय पंचायत, नगर निकाय एवं सहकारिता चुनावों में मजबूती मिलेगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

शिविर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सह प्रभारी एवं पूर्व सांसद उषा नायडू, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, सोमिल, अविरुल जैन, भूपेंद्र पूरावन एवं वीर सिंह भूरिया ने संबोधित किया। उन्होंने संगठन की रीति-नीति तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर, पूर्व विधायक वाल सिंह मेड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमल डामोर, जसवंत भाबर, प्रवक्ता साबिर फिटवेल, संगठन मंत्री शंकर सिंह भूरिया, हेमचंद डामोर, जितेंद्र सिंह राठौड़, वसीम सैयद, मानसिंह मेड़ा, दिनेश मेड़ा, विक्रम मेड़ा, दीपू डोडियार, बबलू कटारा, हर्ष जैन, नर्वेश अमलियार, प्रकाश परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.