यूनिफॉर्म सिविल कोड पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए UCC के फायदे | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए UCC के फायदे | New India Times

पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अधिवक्ता तबस्सुम निशा ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से बहुविवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगेगी, न्याय व्यवस्था अधिक सरल होगी तथा महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त होंगे, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यूसीसी से सभी नागरिकों को समान अधिकार और एक समान कानून के तहत न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था में लगातार सुधार किए जा रहे हैं और इसी दिशा में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे ने कहा कि पूरे देश में एक समान कानून लागू होने से आम नागरिकों के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में अपील समिति सदस्य संजय जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर चर्चा कर चुके हैं।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजहर खान ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, सभापति संजय जैन, अमित यादव, नीता कुरोलिया, शरद कुरोलिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.